नई दिल्ली, मई 26 -- दिल्ली भाजपा में पार्टी की पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। 204 मंडल इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। इसके बाद पार्टी राज्य इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। रविंद्र चौधरी को नई दिल्ली जिला का कमान सौंपा गया है। दिल्ली भाजपा ने सोमवार को पार्टी की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 14 जिला इकाई अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इनमें से तीन नेताओं को दूसरा कार्यकाल दिया गया है। दूसरा कार्यकाल पाने वालों में मयूर विहार जिला से विजेंद्र धामा,पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी और शाहदरा जिला से दीपक गौबा शामिल हैं। दिल्ली भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, दो महिला नेताओं- राज शर्मा गौतम को नजफगढ़ जिला और माया बिष्ट को दक्षिण दिल्ली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अल...