नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे दिवंगत प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली के सबसे वरिष्ठ और लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। वह दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे। मल्होत्रा की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के आम चुनाव में मिली थी, जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से बड़े अंतर से हराया था। मल्होत्रा ने केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ काम करते हुए दिल्ली भाजपा को मजबूत किया। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी और बेदाग छवि के लिए जाना जाता था। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा की। वह एक प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक, वक्ता और खेल प्रशासक भी थे। मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 पंजाब के लाहौर शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.