नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भाजपा के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। वह ​​दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे हैं और राजधानी में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे। दिल्ली भाजपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी देते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय कुमार मल्होत्रा के साथ वाली एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता थे। बता दें कि, मल्होत्रा ​​के निधन से एक दिन पहले ही दिल्ली भाजपा को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर एक स्थायी दफ्तर मिला था, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्...