नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू अदालत में साल 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा के मामले में अगली सुनवाई छह मई को होगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की अदालत ने कहा कि मामला सत्र न्यायालय में लंबित है। ऐसे में अदालत 21 अप्रैल को अपना आदेश सुनाएगी। मामले में आरोपी मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ पिछली सुनवाई में अदालत ने दिल्ली पुलिस को 16 अप्रैल को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश था। इससे पहले राउज एवेन्यू की सत्र अदालत ने मिश्रा के खिलाफ आगे की जांच के आदेश पर 21 अप्रैल तक रोक लगा दी थी। अदालत ने शिकायतकर्ता मोहम्मद इलियास को भी नोटिस जारी किया था। उन्हें 21 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.