उन्नाव, फरवरी 1 -- बांगरमऊ। दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की इलाज दौरान 38 दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एकडला गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र रामसिंह दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था। 23 दिसंबर को वह ट्रक लेकर भाड़े पर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक सुरेश कुमार के भाई सुभाष कुमार ने बताया कि सुरेश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और पिता के निधन के बाद अब दोनों बेटियां बेसहारा हो गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...