नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में एक केस की सुनवाई के बाद व्यभिचार के आरोपी एक शख्स को बरी कर दिया। इस शख्स के खिलाफ उस महिला के पति ने केस किया था, जिसके साथ कथित रूप से उसका संबंध होने का आरोप था। फैसला सुनाने के दौरान उच्च न्यायालय ने महाभारत की द्रोपदी का उदाहरण भी दिया और कहा कि महिला को सम्पत्ति समझने की वजह से ही पति युधिष्ठिर उसे जुए में हार गए थे, जिसके बाद महाभारत का महान युद्ध हुआ था। कोर्ट ने कहा कि एक महिला को संपत्ति के रूप में मानने की मूर्खता के परिणाम हमारे सामने हैं। अदालत ने शख्स को व्यभिचार के अपराध से बरी कर दिया। वर्तमान मामले में पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी एक शख्स के साथ अवैध संबंध में थी और वे दूसरे शहर गए थे, जहां पर वे एक होटल में साथ-साथ रुके और पति की सहमति के बिना उनके बीच यौन संबं...