पीटीआई, जुलाई 20 -- कल सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को 6 नए जज मिलेंगे। शपथ लेते ही अदालत में जजों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। शपथ लेने वाले जजों के नाम न्यायाधीश वी कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुन कुमार मोंगा और ओम प्रकाश है। इस सभी छह जजों के शपथ लेते ही दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 40 हो जाएगी। आपको बताते चलें कि उच्च न्यायालय में स्वीकार किए गए न्यायाधशों की संख्या 60 है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय 21 जुलाई को इन सभी जजों को शपथ दिलाएंगे। न्यायमूर्ति साम्ब्रे बंबई उच्च न्यायालय में थे, जबकि न्यायमूर्ति चौधरी और न्यायमूर्ति शुक्ला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में थे। न्यायमूर्ति क्षेत्रपाल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में और न्यायमूर्ति मोंगा, राजस्थान उच्च न्यायालय में थे।...