नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता हवाई जहाज के जरिए सफर करने वाले परिवारों के लिए अब दिल्ली हवाई अड्डे पर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए ''''फैमिली एट डेल'''' नाम से नई सेवा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत परिवारों के लिए विशेष प्रवेश द्वार, चेकइन एवं सुरक्षा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली हवाई अड्डे से हर दिन ही हजारों की संख्या में यात्री उड़ान भरते हैं। परिवारों के लिए हवाई यात्रा को सजह और तनाव मुक्त बनाने के लिए नई और अनूठी पहल की गई है। डायल के मुताबिक यह एक समर्पित, यात्री केन्द्रित पहल है, जिसे दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रा करने वाले परिवारों के लिए आराम, सुविधा और सहजता को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस ...