प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को स्पेशल सहित कुल नौ ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-बरौनी स्पेशल करीब साढ़े तीन घंटे, लखनऊ से प्रयागराज संगम को जाने वाली पैसेंजर एक घंटे, लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे देर से पहुंची। वहीं दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक घंटे, उद्योगनगरी एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी से दिल्ली को जाने एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल करीब 45 मिनट, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.