नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) न सिर्फ असाध्य रोग कैंसर के इलाज में नए मानक गढ़ रहा है बल्कि मरीजों को नया जीवन देकर उनमें नई उम्मीद और आशा की किरण जगा रहा है। इसी कड़ी में DSCI ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम 'पंख' है। इस पहल के जरिए DSCI स्कूली बच्चे और बच्चियों यानी नवयुवकों को कैंसर के प्रति जागरूक और उसकी रोकथाम के प्रति सजग कर रहा है। ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके और लोग बेहतर कल के साथ जी सकें। इसी परिकल्पना के साथ दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) अपने जनसंपर्क कार्यक्रम "कैंसर हॉस्पिटल @ स्कूल विद पंख" के माध्यम से स्कूली बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हालांकि, इस पहल की शुरुआत एक साल पहले ही हुई है औ...