हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी आ रहे एक यात्री का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। शिकायत पर जीआरपी ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शास्त्री नगर, मेरठ निवासी असीम सक्सेना ने तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी को वह रानीखेत एक्सप्रेस में दिल्ली से काठगोदाम की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका बैग किसी ने चुरा लिया। बैग में घड़ी, मोबाइल चार्जर, कपड़े, जूते व अन्य सामान था। जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.