उरई, जनवरी 27 -- एट। एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर का एक युवक टूंडला व शिकोहाबाद के बीच सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था जो बुआ के बेटे के साथ घर में हो रहे कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से घर आ रहा था। एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी 22 वर्षीय अभय कुमार उर्फ रवि दिल्ली में काम करता था। परिजनों ने बताया सोमवार को घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम था। इस पर वह रविवार को बुआ के बेटे झांसी के सिकंदरा निवासी महेंद्र के साथ बाइक से आ रहा था। जैसे ही बाइक टूंडला व शिकोहाबाद के बीच पहुंची तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अभय उर्फ रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर गांव में मातम पसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.