फरीदाबाद, अगस्त 8 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर यमुना का जलस्तर बढ़ गया। साथ ही शिव इंक्लेव पार्ट तीन स्थित कई घरों में यमुना का पानी घुस गया। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पल्ला थाना और नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रेां में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बुधवार और गुरुववार को हथिनीकुंड बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में सिचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर यमुना में पानी का स्तर करीब 52 हजार क्यूसेक हो गया। इससे आसपास के इलाकों में स्थित घरों में दोपहर तक पानी घुस गया। हालांकि सिचाई विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.