मिर्जापुर, जुलाई 12 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली से श्रमिक का शव शनिवार को उसके घर हलिया के सिकटा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। कंपनी में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई थी। क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी 23 वर्षीय नीरज दिल्ली एलएनटी कंपनी में श्रमिक का कार्य करते थे। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी उसी कंपनी में थे। गुरुवार को कंपनी में कार्य के दौरान नीरज करंट की चपेट में आने से झुलस गए। कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कंपनी की मदद से एंबुलेंस से शनिवार को नीरज का शव उसके घर पहुंचा। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत नीरज दो भाइयों में बड़े थे। बीते अप्रैल में माह म...