अमरोहा, अगस्त 18 -- जिले के गांव फौलादपुर की ग्राम प्रधान मनु यादव को दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का स्वागत किया। गांव की सीमा से ढोल बजाए, डांस किया। ग्रामीण हाथ में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। स्वागत यात्रा पर फूल बरसाए गए। ग्राम प्रधान को मालाएं पहनाईं। पूरे गांव में स्वागत यात्रा निकली। आसपास के गांवों के भी लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.