संभल, फरवरी 21 -- दिल्ली से घर लौट रहे संभल के दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मेरठ के एनएच-9 हाईवे पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों भाई पूरी रात सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। शनिवार सुबह राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले छोटे भाई और एक सप्ताह बाद बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा निवासी सुनील वाल्मीकि (28) और अनिल वाल्मीकि (25) पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाई दिल्ली में रहकर काम करते थे। बीएलओ द्वारा जारी एसआईआर नोटिस के निस्तारण के लिए उन्हें एक फॉर्म जमा करना था, जिसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी थी। इसी सिलसिले में वे 13 फरवरी की देर रात बाइक से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.