नई दिल्ली, मार्च 27 -- अगर आप नौकरी पेशा हैं और हर दिन मेरठ से दिल्ली, नोएडा आना-जाना है तो एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए मासिक पास बनवा सकते हैं। 22 दिन के टोल शुल्क में आप महीने भर सफर कर सकते हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली और दिल्ली से मेरठ के बीच सफर के लिए महीने भर का टोल शुल्क 5695 रुपये निर्धारित किया गया है। एनएचएआई ने एक अप्रैल से लागू होने वाले टोल शुल्क को लेकर जो सूचना जारी की है उसमें मासिक पास की भी व्यवस्था है। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक एक्सप्रेसवे पर चार पहिया निजी वाहनों का एक तरफ का टोल शुल्क 170 रुपये है। वहीं 24 घंटे में आने-जाने का टोल 255 रुपये है। महीने भर का टोल शुल्क 5695 रुपये तय किया गया है। अर्थात यदि हर दिन कोई व्यक्ति आना-जाना करेगा तो 22 दिन के टोल शुल्क के बराबर भुगतान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.