नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। तय समय से 8 दिन पहले ही मॉनसून देशभर में छा गया है। आम तौर पर 8 जुलाई तक मॉनसून उत्तर भारत को पूरी तरह कवर कर पाता है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मॉनसून दो दिन देरी से पहुंचा है। हालांकि अब हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अब तेजी से प्रभावी होगा। 29 जून को मॉनसून पूरे देश को कवर कर चुका है। बता दें कि पिछले साल मॉनसून 2 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा था। तब भी यह 6 दिन एडवांस था।...