खगडि़या, अक्टूबर 12 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत सैदपुर गांव के वार्ड नंबर छह में शनिवार को दिल्ली से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक स्व. कृष्णदेव यादव का 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गत गुरुवार को दिल्ली में अस्वस्थता की वजह से मौत हो गई। शनिवार को शव का मानसी गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी के अलावा तीन छोटी-छोटी बेटियों को छोड़ गए। इधर उसकी मौत पर पूर्व मुखिया अरविंद यादव, पूर्व सरंपच मो. सऊद आलम, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विवेका यादव आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.