शामली, नवम्बर 11 -- दिल्ली विस्फोट में मारे गए झिंझाना निवासी नोमान का शव शाम करीब चार बजे घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। नोमान की मां एवं बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। घर पर सांत्वना देने वालों का भी तांता लगा रहा। सभी की आंखे नम थी। नोमान की मां एवं चारों बहनें शव से लिपट गयी। रो-रोकर सभी का बुरा हाल था। लोगों ने सांत्वना देकर दूर किया। नोमान के जनाजे के पीछे भीड़ उमड़ी। शाम के समय नोमान का शव सुपुर्दे खाक किया गया। दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट में मारे गए कॉस्मेटिक विक्रेता 18 वर्षीय नोमान का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे झिंझाना में स्थित उसके आवास पर पहुंचा। कस्बे में शोक की लहर है।वहीं शाम के समय जब नोमान का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सगे संबंधियों द्वारा परिवार को ढांढस बंधाया जा रहा था।...