मिर्जापुर, जुलाई 19 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली से घर लौटे संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के पड़रिया कला गांव निवासी 26 वर्षीय विनय प्रताप सिंह गुरुवार को दिल्ली से अपने घर आए थे। रात में बिजली न होने से घर के लोग रात लगभग बारह बजे तक बाहर ही बैठे थे। उसके बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह विनय प्रताप के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। जब खिड़की से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। विनय का शव पंखे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। परिजन किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज मय हमराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.