नई दिल्ली, अगस्त 16 -- दिल्ली से राजस्थान के धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद अच्छी खबर है। इन धार्मिक स्थलों के लिए राष्ट्रीय राजधानी से जल्द ही हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने वाली है, जिसके बाद वहां दर्शन के इच्छुक भक्त कुछ ही घंटों में अपनी यात्रा पूरी करके वापस आ सकेंगे। यह हेलिकॉप्टर सेवा दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से 23 अगस्त से शुरू होगी और एक बार दर्शन करके वापस आने में कुल साढ़े छह घंटों का समय लगेगा। इस सेवा को शुरू करने वाले निजी सेवा कंपनी स्यंदन एविएशन ने बताया कि वह आगामी 23 अगस्त से इस राउंड ट्रिप सेवा की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी के अनुसार इस यात्रा के दौरान करीब साढ़े छह घंटे में श्रद्धालु दोनों मंदिरों के दर्शन कर वापस आ सकते हैं। आना-जाना मिलाकर कुल दूरी 700 किलोमीटर की होगी। हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.