मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। दिल्ली में 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर पार्टी के महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरीय नेत्री डा. किरण कुमारी झा ने सीएम रेखा गुप्ता को मधुबनी पेंटिंग से बने शॉल से सम्मानित किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। साथ ही, रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर एक महिला को नियुक्त किया है, जिससे पूरे देश में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देशभर की महिलाओं को मिल रहा है, जिससे उनके ...