गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- लोनी। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बिन बारिश हुए जलभराव पर विधायक ने गुरुवार को नगर पालिका अधिकारियों पर नाराजगी जताई। विधायक के निर्देश पर नगर पालिका अधिकारी समस्या के समाधान में जुट गए। क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर गेट से दो नंबर बस स्टेंड तक बिन बारिश जलभराव हो रखा है। मार्ग पर हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मौके का निरीक्षण किया। मार्ग पर हुए जलभराव को देखकर विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। जिस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.