नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।36 आईएएस और 36 दानिक्स अफसर हुए इधर-उधर दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं संघ राज्य क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों को या तो अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं या विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में 36 दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- 2 साल बाद फिर दिल्ली सरकार विधायकों की मदद को नियुक्त करेगी 100 से ज्यादा फेलोसंतोष ड...