वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 8 -- दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विशेष विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। अभिभावक और छात्र 18 मार्च शाम पांच बजे तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। दस्तावेज जमा करने और उनका सत्यापन 19 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएगा। चयनित छात्रों की सूची एक अप्रैल को आएगी। शिक्षा निदेशालय ने दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वर्तमान में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे छात्र पुन प्रवेश और स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के संबंध में अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले कक्षावार रिक्तियों की जांच कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.