नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 31 मार्च तक 7,000 सरकारी स्कूल कक्षाओं को AI-इनेबल्ड 'स्मार्ट क्लासरूम' में बदलने की घोषणा की है। मंगलवार को सरोजिनी नगर में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित CM SHRI स्कूल का उद्घाटन किया गया, जहां इस योजना की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे। राजधानी के 75 सरकारी स्कूलों में भी CM SHRI योजना लॉन्च की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CM SHRI स्कूल केवल बेहतर भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये दिल्ली के बच्चों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। इन स्कूलों को "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" के रूप में विकसित किया जा र...