नई दिल्ली। एएनआई, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की घोषणा होने वाली है। सरकार एक पोर्टल लॉन्च करेगी और रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। योजना का ड्राफ्ट तैयार है उसे कैबिनेट से मंजूरी मिलने की देरी है। ऐसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंच गई हैं, जहां थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसकी घोषणा होगी। स्टेडियम में पहले से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं।कार्यक्रम में हो सकती है घोषणा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.