नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय दिल्ली शब्दोत्सव के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को स्टेडियम के हर पंडाल और आयोजन में लोगों की काफी संख्या रही। महोत्सव के दूसरे दिन साहित्य, कला, विचार-विमर्श और पुस्तक विमोचन जैसे विभिन्न कार्यक्रम हुए। दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी और सुरुचि प्रकाशन के सहयोग से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को आयोजित विभिन्न सत्रों में राष्ट्रवाद, संस्कृति और भारतीय विरासत पर चर्चा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दिन का मुख्य आकर्षण वंदे मातरम् और बंगाल सत्र रहा। पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक हलचल के मद्देनजर इस सत्र में लोगों की विशेष रुचि दिखी। दूसरे प्रमुख सत्र दक्षिणपथ मे...