बहराइच, अगस्त 5 -- बहराइच,संवाददाता। भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज बसों पर मुफ्त सफर करेंगी। बहराइच व रुपईडीहा डिपो से प्रदेश ही नहीं, गैर प्रांतों तक निगम की बसें संचालित की जाएंगी। हर रूट पर बसों के संचालन का मसौदा तैयार कर लिया है। लगभग 30 घंटे तक निगम की बसों पर महिलाएं मुफ्त सफर करेंगी। बहराइच व रुपईडीहा रोडवेज डिपों पर बसों का बेड़ा तैयार है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले आठ अगस्त को सुबह छह बजे से बसों का बेड़ा महिलाओं को गंतव्य पहुंचाने के लिए रफ्तार पकड़ेगा। एआरएम की माने तो 118 बसों को अलग-अलग रूटों पर लगाया गया है। इसके अलावा जिस रूट पर अधिक महिलाएं होंगी,वहां तत्काल बसों को रवाना किया जाएगा, एक भी महिला यात्री को बसों के इंतजार में घंटों डिपों पर ठहरना नहीं होगा। दिल्ली, महाराष्ट्र से लेकर उत्तराखंड त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.