अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर। जिले के चाचिकपुर के निवासी उदयराज सिंह के पौत्र डॉ सौरभ सिंह जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज सांध्य दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए हैं। आरबीएन इंटर कॉलेज गोसाइगंज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद डॉ सौरभ सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम, एमकॉम, एलएलबी तथा पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। तीन वर्षों तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य किया। डॉ सौरभ सिंह के कई शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हैं। डॉ सौरभ अपनी सफलता का श्रेय परदादा स्वर्गीय श्रीराम सिंह स्वतंत्रता सेनानी से मिली सीख व माता-पित, गुरुजनों व परिजनों से मिले आशीर्वचनों तथा अपनी पत्नी और बच्चों से मिले सहयोग को देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...