नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली विधानसभा में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के एक जवाब पर आप के विधायक भड़क उठे। उन्होंने थोड़ी देर के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। गुप्ता विपक्ष की नेता आतिशी के पत्र का जवाब दे रहे थे। गुप्ता ने कहा कि विशेष उल्लेख नोटिस दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र के विषयों से संबंधित होने चाहिए। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। विपक्षी आप विधायकों ने अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के जवाब पर आपत्ति जताया। गुप्ता ने कहा कि कानून और व्यवस्था दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। इसलिए इस पर विधानसभा के अंदर चर्चा नहीं की जा सकती। गुप्ता विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के पत्र का जवाब दे रहे थे। अपने पत्र में आतिशी ने उन पर राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर आप विधायकों द्वारा दिए गए विशेष उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.