नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का सर्वोच्च बलिदान हमें यह स्मरण कराता है कि सत्य, अहिंसा और नैतिक साहस ही सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान और गणराज्य की नैतिक नींव को स्मरण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी का जीवन और उनका बलिदान आज भी राष्ट्र की लोकतांत्रिक चेतना और सामूहिक अंतररात्मा का मार्गदर्शन करता है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व अन्य लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.