नई दिल्ली, जनवरी 5 -- - उप राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही प्रदूषण पर चर्चा की मांग करने लगे आप विधायक - चार आप विधायकों को बाहर करने के विरोध में अन्य विधायक भी सदन से बहिर्गमन कर गए नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के वायु प्रदूषण का मुद्दा सोमवार को दिल्ली विधानसभा में भी गूंजा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रदूषण पर चर्चा कराए जाने की मांग करनी शुरू कर दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल के जरिए चार आप विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। बाद में उप राज्यपाल के अभिभाषण में बाधा डालने के आरोप में चार विधायकों को सत्र के बाकी तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को उप राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.