वार्ता, फरवरी 27 -- भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। वह मुस्तफाबाद सीट से विधायक चुने गए हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका कैबिनेट मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा ने समर्थन किया। विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अध्यक्ष ने बिष्ट को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह बिष्ट छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस बार मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17578 वोटों से हराया। बिष्ट को 85218 वोट मिले। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) के मोहम्मद ताहिर हुसैन 33...