नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय 41-सदस्यीय इथियोपियाई प्रतिनिधिमंडल से विशेष संवाद किया। यह प्रतिनिधिमंडल 12 से 17 मई, 2025 तक राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत भारत यात्रा पर है। इस प्रतिनिधिमंडल में इथियोपिया की यूनियन पार्लियामेंट की उपाध्यक्ष जहरा हुमेद, क्षेत्रीय विधानसभाओं के अध्यक्षगण, राज्य मंत्री, विभागीय सचिव एवं सुरक्षा विभागों के प्रमुख शामिल थे। दिल्ली विधान सभा परिसर में इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, ऐतिहासिक विरासत एवं प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों की जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.