नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली विधानसभा और पंजाब पुलिस के बीच कानूनी और संवैधानिक टकराव तेज हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब पुलिस द्वारा सदन की कार्यवाही से संबंधित मामले में की गई कार्रवाई को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना मानते हुए इसकी जांच विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को सौंप दी है। साथ ही पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और जालंधर के पुलिस आयुक्त के अलावा पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की भूमिका की जांच करने की बात कही है। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली विधानसभा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का गंभीर संज्ञान लेते हुए विषय को विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया है। पंजाब पुलिस द्वारा विधानसभा कार्यवाही के वीडियो को बिना सदन से सत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.