शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से लदी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। घटना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी के पास्र सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। बताया गया कि भूसे से भरी ट्राली रोजा की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्राली डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ट्राली के पलटते ही हाईवे पर भूसा फैल गया, जिससे रोजा की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रोजा की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन से निकलवाना शुरू किया इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली क...