लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को गर्मी झेलनी पड़ी। केबिन प्रेशर का संतुलन सही न होने की वजह से विमान में कूलिंग सही नहीं हो पाई। यात्रियों की शिकायत पर एयरलाइंस ने खेद जताया है। मामला शुक्रवार की रात का है। फ्लाइट संख्या एआई 2460 ने दिल्ली एयरपोर्ट से रात 9:30 बजे उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट 20:20 बजे लखनऊ उतरी। यात्रियों के अनुसार पहले दिल्ली में बोर्डिंग के समय काफी देर तक विमान एक महिला यात्री के इंतजार में रोके रखा गया। विमान ने उड़ान भरी तो कूलिंग की समस्या सामने आई। यात्रियों ने केबिन क्रू से इसकी शिकायत की लेकिन वे खुद भी इसी समस्या से जूझ रही थीं। फ्लाइट के यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एयरलाइंस को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। जवाब में एयर इंडिया के हैंडल से इस संबंध में खेद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.