अमरोहा, अगस्त 1 -- गजरौला। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात में कई बार जाम लगा। कई एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में घंटों तक फंसे रहे। शुक्रवार सुबह भी जाम के हालात बने रहे। जिससे लोगों को परेशानी हुई। ट्रैफिक निकालने के लिए पुलिस द्वारा बनाई गई कैंची व्यवस्था भी फेल साबित हो रही है। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया। सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर कांवड़ियों की संख्या शुक्रवार से पहले ही बढ़ने लगी। नतीजा गुरुवार शाम ही पुलिस को हाईवे पर ट्रैफिक वनवे करना पड़ा। हालांकि दूसरे जिलों से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया था, जिसके चलते जाम के हालात बन गए। देर रात तक भारी वाहन वनवे ट्रैफिक में घुसते रहे। जिसके चलते रातभर में हाईवे पर कई बार जाम के हालात बने। घंटों तक जाम में फंसे रहने पर वाहन सवार लोगों को परेशानी का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.