अमरोहा, अक्टूबर 27 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बार फिर से जाम के हालात बन गए। सड़क के अलावा सर्विस मार्ग पर भी जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दिन में दो बार जाम लगा। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद देर रात एक बार फिर से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि मुख्य मार्ग के अलावा सर्विस मार्ग पर भी जाम के हालात बने रहे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि जाम लगने के कारणों का पता नहीं चल सका लेकिन दिल्ली की दिशा में जा रहे लोगों को परेशानी हुई। देर रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.