मेरठ, जून 17 -- मेरठ। रविवार रात दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में कूड़े में आग लग गई, जिससे सोमवार को भी यहां व्यापारी, किसान, ग्राहकों के साथ आसपास इलाके के लोग धुएं से परेशान रहे। दिल्ली रोड नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि मंडी परिसर में कूड़े के ढेर परेशानी की सबब बनते जा रहे हैं। कूड़े का उठान नहीं होने से यहां कूड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात में कूड़े के ढेर में आग लग गई। रातभर कूड़ा जलता रहा। सुबह मंडी में आए व्यापारियों के साथ ही किसान और ग्राहक भी धुएं से परेशान रहे। अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा का कहना है कि कूड़े की समस्या से मंडी समिति के सचिव को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। दूसरी ओर, समिति के पूर्व अध्यक्ष पदम कुमार सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष सरफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.