हापुड़, अप्रैल 21 -- नगर के दिल्ली रोड पर बिजली घर प्रथम पर करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। लेकिन भीषण गर्मी में बिजली घर ओवरलोड हो जाते है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लॉ वोल्टेज का सामना करना पड़ता हैं। इन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए रविवार को दिल्ली रोड बिजली घर प्रथम के फीडर नंबर-6 और चार को सप्लाई देने वाले पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई। इसे पांच से 10 एमवीए किया गया। ऐसे में अब करीब 12 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को लॉ वोल्टेज व ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर से करीब तीन दर्जन कालोनियों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसपर करीब कुल 25 हजार उपभोक्ता है। दोनों बिजली घर पर पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर है। इन ट्रांसफार्मरों पर गर्मी के दिनों में ज्यादा लॉड हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.