मेरठ, जनवरी 21 -- रोजाना चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों में राहगीर घायल हो रहे हैं। मंगलवार शाम कंकरखेड़ा निवासी युवक स्कूटी से घर जा रहा था, तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुरी निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार नवीन मंडी में काम करता है। मंगलवार शाम को वह स्कूटी से घर जा रहा था। दिल्ली रोड जगदीश मंडप के पास अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। मनोज सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर सर्जरी कर 12 टांके लगाए गए। घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। उधर, टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.