मुरादाबाद, फरवरी 19 -- दिल्ली रोड गागन तिराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही दूर दराज इलाकों के व्यापारी यहां पहुंच गए। सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार लगाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जाम जैसे हालात बने शुरू हो गए। राहगीरों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूचना पारकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पहले अनाउंसमेंट किया। सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से बाजार लगाने वालों को खुद ही अपना अपना सामान हटाने के लिए कहा। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अपना अपना सामान समेटकर भागने लगे। इस दौरान मझोला पुलिस भी मौके पर आ गई। सड़क से बाजार हटाए जाने के बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का पुलिस और प्रशासन के अधिकारियो...