सहारनपुर, फरवरी 17 -- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित रेलवे फाटक पर काम करते समय क्रेन का कुंडा टूटने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित रेलवे फाटक पर काम किया जा रहा था। इसके लिए बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक क्रेन का कुंडा टूटकर मजदूर फुरकान (20) पुत्र सुल्तान निवासी मोहल्ला लक्ष्मीनगर थाना महावन जनपद मथुरा पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से फुरकान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.