दरभंगा, नवम्बर 23 -- शहर में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। धूल-गर्द भरे माहौल में आवाजाही से बीमारों की संख्या बढ़ रही है। सांस के मरीजों का तो दम फूलने लगता है। लोगों की मानें तो दिल्ली मोड़ से लहेरियासराय जिला मुख्यालय तक धूल व वाहनों के धुएं से वातावरण दमघोंटू बना रहता है। इस स्थिति से आम शहरियों में नाराजगी है। लोग इसे नगर निगम की लापरवाही करार देते हैं। सड़क की गर्द व धुएं से दिनोंदिन वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। डॉक्टर लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह रहे हैं, पर निगम अधिकारी बेपरवाह बने हैं। इसका खामियाजा दैनिक यात्री भुगत रहे हैं। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से इस दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की है। शहर में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं हैं।अतिक्रमण के चलते सड़क जाम से लोग परेशान रहते हैं तो धूल-गर्द भरे माहौल ...