मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- दिल्ली गुड़गांव मैराथन दौड़ में भाग लेकर मुजफ्फरनगर की रेनू ने 100 किलोमीटर की दौड़ 18 घंटे में तय कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेनू ने पहले भी 50 किमी, 70 किमी, 80 किमी जैसी कई मैराथन दौड़ में भाग लेकर कई मेडल प्राप्त किए हैं। रेनू ने बताया कि 2027 में 100 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में दोबारा भाग लेकर में अपने शहर के लिए प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीतने का काम करेगी। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर परिवार के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, वहीं लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...