नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-9 (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस) पर मरम्मत कार्य के कारण अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर बुधवार को एक एडवाइजरी जारी करके लोगों को वैकल्पिक रास्तों के प्रयोग का सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह मरम्मत कार्य 13 से 28 मार्च तक चलेगा। इसमें संयुक्त विस्तार (ज्वाइंट एक्सटेंशन) की मरम्मत का काम होना है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि अगर लोग एनएच-9 से आवाजाही कर रहे हैं, तो मरम्मत कार्य के चलते उन्हें जाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन चालक बीच वाली लेन के बजाय बाहरी लेन का प्रयोग करें। इसके अलावा जाम से बचने के लिए वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से मैक्स अस्पताल कट (हसनपुर डिपो) की तरफ मुड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.