गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम करीब चार बजे बम्हेटा अंडरपास के ऊपर अचानक आग लग गई। हादसे के समय कार में चालक और एक सवारी मौजूद थे। कार पहले चलते हुए अचानक बंद हो गई, फिर उसमें धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता तभी कार में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे कार के कैब चालक राहुल सिंह गोविंदपुरम से फरीदाबाद के लिए सवारी बैठाकर डीएमई पर मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर जा रहा था। बम्हेटा अंडरपास के ऊपर अचानक कार बंद हो गई। सवारी और चालक दोनों उतर गए इतने में ही कार से धुआं निकलना शुरू हुआ और आग लग गई। दोनों तत्काल मौके से दूर हट गए। कुछ ही देर में आग तेजी से पूरी कार में फैल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.